इंदौर में SI को महिलाओं ने पीटा, नशे की हालत में घर में घुसने का आरोप

इंदौर में SI को महिलाओं ने पीटा, नशे की हालत में घर में घुसने का आरोप

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर (SI) सुरेश को मोहल्ले की महिलाओं ने बंधक बनाकर लात-घूसों और चप्पलों से जमकर पीटा। आरोप है कि SI सुरेश नशे की हालत में एक महिला के घर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया और गालियां भी दे रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। भीड़ के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए खजराना पुलिस के साथ-साथ पलासिया थाने से भी अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि SI सुरेश पहले भी विवादों में रह चुका है। फिलहाल पुलिस ने सुरेश को भीड़ से छुड़ाकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *