ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती, फिजिकल टेस्ट की तारीखें घोषित! यहाँ देखें पूरी समय सारिणी (CG Forest Guard 2025)

CG Forest Guard bharti admit card download

छत्तीसगढ़ वन विभाग में वनरक्षक (Forest Guard) के 1484 पदों पर सीधी भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। लम्बे समय से लंबित शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET) की तारीखें और जिलावार समय सारिणी (Time Table) जारी कर दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।

अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें

प्रमुख तिथि और परीक्षा का विवरण

विवरणजानकारी
पदों की संख्या1484
परीक्षा का चरणशारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test- PET)
परीक्षा की प्रारंभिक तिथि28 अक्टूबर 2025
जारीकर्ता प्रधान मुख्य वन सरंक्षक एवं वनबल प्रमुख, अटल नगर, नवा रायपुर, छत्तीसगढ़

जिलावार शारीरिक दक्षता परीक्षा की पूरी समय सारिणी

जारी समय सारिणी में, प्रत्येक नोडल वन मंडल (Nodal Van Mandal) के लिए आवेदकों की संख्या, उपस्थित उम्मीदवार, और परीक्षा की निर्धारित तिथि दी गई है।

क्रमांकनोडल वन मंडल(Nodal V.M.)अभ्यर्थी संख्या(Applicants)
1रायगढ़ 10,771
2महासमुंद 8,006
3कांकेर 4,362
4दंतेवाड़ा 4,596
5धमतरी 2,698
6राजनांदगाव 2,773
7जांजगीर 2,455
8कोरिया 1,059
9रायपुर 799
10कोंडागांव 441
11बिलासपुर 388
12जशपुर 294
13बीजापुर 3,379
14कोरिया 232
15कवर्धा 177
16सरगुजा127
कुल योग – 42,204

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण नोट

  1. प्रवेश पत्र (Admit Card): उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने प्रवेश पत्र पर नज़र रखनी चाहिए। उम्मीद है कि जल्द ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
  2. तैयारी: शारीरिक दक्षता परीक्षा में रनिंग, गोला फेंक, लंबी कूद, और अन्य शारीरिक मापदंड शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित तिथि से पहले इन सभी मापदंडों की पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए।
  3. मूल दस्तावेज़: परीक्षा स्थल पर अपने सभी मूल दस्तावेज़ (Original Documents) और पहचान पत्र (ID Proof) साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

वनरक्षक भर्ती से जुड़ी किसी भी नवीनतम जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *