बुलंदशहर: श्मशान घाट में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए भाजपा नेता, वीडियो वायरल होने से हड़कंप

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि को एक शादीशुदा महिला के साथ श्मशान घाट में कार के अंदर कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
यह मामला उस समय उजागर हुआ, जब स्थानीय लोगों ने राहुल वाल्मीकि और महिला को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर ही कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बना लिया। वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि कथित तौर पर अर्धनग्न अवस्था में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ मौजूद महिला अपना चेहरा दुपट्टे से छिपाने की कोशिश करती दिख रही है।
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि लोगों से लगातार माफी मांगते हुए और उनके पैर पकड़कर रहम की गुहार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस घटना के बाद से स्थानीय राजनीति में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक भारतीय जनता पार्टी या प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह देखना बाकी है कि इस प्रकरण पर पार्टी और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं
Read Also:- राजधानी रायपुर के भावना नगर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर किया हमला