अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 2 छात्रों की मौत, 3 गंभीर घायल

अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 2 छात्रों की मौत, 3 गंभीर घायल

अंबिकापुर-बनारस मेन रोड पर देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई, जिससे दो छात्र-छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा मोड़ के पास हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कार में तीन लड़के और दो लड़कियां सवार थीं, जो नशे की हालत में अंबिकापुर से भटगांव की ओर जा रहे थे। मृतकों में 17 वर्षीय प्रमिला खुशी (भिट्ठीकला) और 19 वर्षीय जतिन कुमार कुजूर (जरिया, जशपुर) शामिल हैं। घायलों में अर्पित बड़ा, सारिका मिंज और अनुपम राम हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Read Also:- रायगढ़ में यात्रियों से भरी बस खेत में पलटी, कई घायल

सीसीटीवी फुटेज में स्कॉर्पियो की रफ्तार और जोरदार टक्कर का वीडियो सामने आया है। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है

Want More Discount On Shopping – Click Here

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *